Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, ‘SCRB’ से एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट लखनऊ,

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, ‘SCRB’ से एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट लखनऊ,


प्रकाशनार्थ
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, ‘SCRB’ से एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ,
एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन,उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव एवम् प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अभय वर्मा आदि पदाधिकारियों ने सिग्नेचर बिल्डिंग, पुलिस मुख्यालय ,लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आईपीएस श्री महात्मा प्रसाद जो पूर्व में पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस उपाधीक्षक ,भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात थे,।

अब उनकी तैनाती पुलिस अधीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी),लखनऊ के पद पर हुई है ।

संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर पुष्प गुच्छ व संगठन का स्मृति चिन्ह् भेंट कर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी साथ ही संगठन के द्वारा देश भर में किये जा रहे कार्यों की चर्चा भी किया गया।

संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यो पर उन्होंने शुभकामनाएं देते संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को मार्गदर्शित किया कि देशभर में प्रत्येक जगह पुलिस के अधिकारियों के साथ बात कर संगठन के सदस्य कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मेन्टेन करने में पुलिस का सहयोग करें।

जनता की समस्याओं से पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों को और उनके निर्देशों को जनता को अवगत कराएं ताकि दोनो के मध्य समन्वय बना रहे तथा आम जनता को असुविधा न होने पाए।

ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी

🔊 पोस्ट को सुनें प्रयागराज बन रहा शिक्षा और संस्कृति का केंद्र” — महापौर केशवानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.