गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का इक्कीसवाँ चरण सम्पन्न
अमेठी । 27 नवंबर 2022
युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह अमेठी नगर में 12 घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।
आज के कार्यक्रम में इन यजमानों डा धर्मेन्द्र तिवारी, सोमेश सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर तिवारी, राजू वर्मा, सुशील कुमार यादव, पुनीत अग्रहरि, राजू अग्रहरि, अमृत लाल, सुखराज, राम कुमार के यहाँ पुरोहित रमेश चंद्र पांडेय, इन्द्र देव शर्मा, राम प्रकाश मिश्र, राम यश शर्मा, कविता शर्मा, सविता शर्मा, कोमल मिश्रा, राम शंकर पाठक, सुधीर सिंह, महेश कुमार, चिरौंजी लाल आदि ने गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया।
यज्ञादि की व्यवस्था में अशोक कुमार मिश्र, घनश्याम वर्मा, पवन मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट