गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का बीसवां चरण सम्पन्न
एच ए एल कोरवा एवं रामनाथपुर के 33 घरों में एक साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ
अमेठी । 20 नवंबर 2022
युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह एच ए एल कोरवा के 21 एवं रामनाथपुर के 11 घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। साथ ही रामनाथपुर देवी के मंदिर पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ भी सम्पन्न हुआ जिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के व्यवस्थापक व जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अमेठी नगर में उन्नीस चरण की सफलता के बाद बीसवें चरण में आज कोरवा और रामनाथपुर में एक साथ यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गायत्री महायज्ञ से अमेठी के हर परिवार को जोड़ने का अभियान अमेठी में निरंतर जारी है।
यज्ञ के साथ ही देव स्थापना, गंगाजली की स्थापना व भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। गायत्री परिवार परम् पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा चलाये गए युग निर्माण योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। अमेठी वासी बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
आज के कार्यक्रम में एच ए एल कोरवा के इन यजमानों महेश जायसवाल, आर.के. शर्मा, ज्ञान प्रकाश अग्रहरि, आर.पी. गौतम, प्रभाकर मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, अमित तिवारी, डी.के. मौर्या, स्मिता गुप्ता, गोविंद सोनी, आर.सी. जायसवाल, सत्य प्रकाश, मनीष कुमार शुक्ला, मथुरा प्रसाद, आकांक्षा शर्मा, विजय कुमार सिंह, संजीव अग्रहरि, डॉ० लक्ष्मण सिंह, सुधा रानी एवं रामनाथपुर में शिशिर श्रीवास्तव, विनय कुमार मिश्रा, सूर्य नारायण मिश्र, ओम प्रकाश मिश्रा, सीता मिश्रा, मनोज मिश्रा, पृथ्वीश मिश्रा, रवींद्र कुमार मिश्रा, दिलीप मिश्रा, राम शिरोमणि मिश्रा, कमलेश मिश्रा, हरि शंकर मिश्रा के यहाँ पुरोहित सुभाष चंद्र द्विवेदी, रमेश चंद्र पांडेय, राधेश्याम तिवारी, रामशंकर पाठक, डॉ० त्रिवेणी सिंह, महेंद्र मिश्र, राम प्रकाश मिश्र, कमलेश पांडेय, राम यश, अशोक कुमार मिश्र, सुनील तिवारी, करुणा शंकर शुक्ला, मगन लाल, चिरौंजी लाल, दिनेश कुमार शुक्ल, शिव प्रसाद तिवारी, सुशील शर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, सविता, कविता, कोमल, श्रीओम, सुधीर सिंह आदि ने गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया।
यज्ञादि की व्यवस्था में अशोक कुमार मिश्र, घनश्याम वर्मा, पवन मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट