जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह का हुआ दुखद निधन।
जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों में शोक की लहर।
अमेठी 8 नवंबर 2022,
जनपद में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात श्री राजेश कुमार सिंह का आज लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में दुखद निधन हो गया है,
श्री राजेश कुमार विगत 30 जून 2022 को जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में जनपद में कार्यभार ग्रहण किया था वे मूलतः जनपद इलाहाबाद के निवासी थे,
उनके निधन पर जिलाधिकारी सहित जनपद अमेठी के सभी अधिकारियों में शोक की लहर है,
जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी के निधन पर 9 नवंबर 2022 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शोक शांति सभा का आयोजन किया जाएगा।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





