कुँवर मयंक सिंह बने उत्तर प्रदेश भगवा रक्षा परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री
रायबरेली।
दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश भगवा रक्षा परिषद की एक बैठक का आयोजन किया
गया जिसमें रायबरेली नगर के सिविल लाइन क्षेत्र के निवासी कुंवर मयंक सिंह पुत्र बृजेश सिंह को उत्तर प्रदेश भगवा रक्षा परिषद का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
कुंवर मयंक सिंह जो सरेनी के पूर्व विधायक ऋतुराज सिंह के पौत्र है और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर धर्म रक्षा एवं समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ मुख्यमंत्री जल कल्याणकारी के प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय गौरक्षा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी सेवाभाव को देखते हुए भगवा रक्षा परिषद ने कुंवर मयंक सिंह के ऊपर विश्वास जताते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया है।
इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह प्रदेश सदस्यता प्रभारी, संगठन के संस्थापक अजीत अरविंद पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अखिलेश शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष सत्यम शर्मा समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





