भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यअर्पण
डीह रायबरेली
डीह कस्बे में स्थित राजीव गांधी तिराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी ने बताया कि आज भारत रत्न कंप्यूटर क्रांतिकारी के जनक आधुनिक भारत के निर्माता की जयंती है,
जिस तरीके से स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश का नेतृत्व एक नए विजन के साथ किया वह बड़ा ही सराहनीय रहा जो कि आजाद भारत वर्ष के इतिहास में दर्ज है
मैं एक कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता इस बात पर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि हमारी पार्टी के इतिहास में ऐसे कई नेता थे जिनमें से एक स्वर्गीय राजीव गांधी थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और वहां पर उपस्थित अन्य लोगों में मिठाइयां वितरण कर आपस में खुशी जाहिर की इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश सिंह, फूलचंद अग्रहरी ,इंद्रपाल, प्रभाकर, किरण देवी, कांति त्रिपाठी, अजय द्विवेदी, एवं आसपास के कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता बृजेश तिवारी की रिपोर्ट