उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल
रायबरेली
जनपद रायबरेली की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनहित/ शासकीय हित में जनपद में तैनात उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए क्रमशः सुश्री शिखा संखवार उप जिलाधिकारी न्यायिक तहसील सलोन को उप जिलाधिकारी सदर, आसाराम वर्मा उप जिलाधिकारी सलोन को उपजिलाधिकारी डलमऊ, राजेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी सदर को उप जिलाधिकारी सलोन, तथा आशीष कुमार मिश्रा उप जिलाधिकारी डलमऊ को उप जिलाधिकारी ऊंचाहार नियुक्त किया है।
जिलाधिकारी रायबरेली ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित उप जिलाधिकारी अपने नवीन स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अपनी योगदान आख्या मेरे समक्ष प्रस्तुत करें।।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट