कम्पोजिट स्कूल कुँवरमऊ में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
नसीराबाद-रायबरेली
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विकासखंड छतोह के कंपोजिट स्कूल कुंवर मऊ में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड छतोह के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव विशिष्ट अतिथि राजाराम यादव ग्राम प्रधान कुँवरमऊ रहे। मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात सभी उपस्थित गणमान्य द्वारा भी भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों के द्वारा रैली भी निकाली गई तथा रैली के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण किया गया।
और बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया मुख्यअतिथि धर्मेश कुमार यादव द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि 15 अगस्त 2022 को देश आजादी के 75 वा वर्षगांठ मनाएगा आजादी के 75 वर्ष गांठ को मनाने के लिए 75 हफ्तों पहले आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज हुआ देश के प्रधानमंत्री ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया यह महोत्सव 12 मार्च2021 से मनाया जा रहा है
जो 15 अगस्त 2023तक चलेगा। आजादी का महोत्सव किसी विशेष धर्म अथवा राज्य का नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। अमृत महोत्सव एक राष्ट्रीय महोत्सव है। आजादी का महोत्सव 75 सप्ताह तक लगातार मनाया जाएगा और हर सप्ताह में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।
और उस के माध्यम से लोगों के मन में देश प्रेम को जागरूक किया जा रहा है। अंत में सुशील शुक्ला द्वारा खण्डशिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दल बहादुर,त्रिवेणी प्रसाद, अतुल कुमार, सुनील कुमार, अजीत कुमार, संजीव कुमार, फूलचंद,राजेन्द्र यादव रमेश कुमार शुक्ल, विनय कुमार,पवन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्र्म प्राथमिक विद्यालय हरीरामपुर टिर्रा, पूरे देवीदास,परैया नमकसार एवं कम्पोजिट संडहा में भी धूमधाम से मनाया गया।।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट