विश्व हिन्दू परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, विवेक सिंह बने जिला अध्यक्ष
रायबरेली
विगत 09 जुलाई को विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त की दो दिवसीय बैठक आदर्श विद्या मंदिर उन्नाव में आहूत की गई, जिसमें रायबरेली जिले के पूर्व विहिप जिला मंत्री रहे श्री विवेक सिंह जी को रायबरेली का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरिवंश सिंह चौहान जी को विभाग सेवा प्रमुख तथा विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त के कार्य समिति सदस्य श्री दिनेश सिंह लोधी जी को प्रान्त सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख बनाया गया।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उन्हें शुभकामनायें दीं।
विकास श्रीवास्तव
नगर संवाददाता
रायबरेली।
My Power News Online News Portal





