खीरों थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा ,तीन अभियोग पंजीकृत
आज दिनांक 24/06/2022 को जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री संजय यादव के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक लालगंज संजीव सिंह,आबकारी निरीक्षक महराजगंज आनन्द कुमार पाठक द्वारा आबकारी व पुलिस टीम के साथ थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महरानीगंज, भीतरगांव आदि गांवों में स्थित संदिग्ध स्थानों, तालाब के किनारे, बबूल के जंगलों आदि में दबिश देकर मौके पर लगभग 500 किलो ग्राम महुआ लहन नष्ट कर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा गांव वालों को एकत्रित कर अवैध कच्ची शराब के बारे में जागरूक किया गया तथा आबकारी अधिनियम के कठोर प्रावधानों से अवगत कराया गया । जनता से अपील की गई कि यदि उनको अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/तस्करी की कहीं जानकारी होती हो तो इस आशय की सूचना आबकारी एवं पुलिस विभाग को जरूर दें उनका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध यह ठोस कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रायबरेली
गोविंद प्रसाद मौर्य
जिला संवाददाता
My Power News Online News Portal





