आमेठी 20 जून 2022,
आज डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र अमेठी के सौजन्य से काउंट डाउन योग अभ्यास कार्यक्रम
आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। योगाभ्यास के बाद मानवता के लिए योग विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सचिन यादव ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ त्रिवेणी सिंह ने कहा कि योग के माध्यम से हम निरोग हो सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र अमेठी की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने स्वागत करते हुए कहा योग का अर्थ है जोड़ना, शरीर को आत्मा से जोड़ने का कार्य योग करता है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 मई से निरंतर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आभार व्यक्त करते हुए डॉ धनन्जय सिंह ने कहा कि योग को हम अपने जीवन में अपनाकर अपने परिवार के बजट को सीमित कर सकते हैं।

योगाचार्य नर्मदेश्वर उपाध्याय एवं मनमोहन पतंजलि ने योगाभ्यास को संपन्न कराया। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, डॉ दीपक सिंह, मगन लाल, उपक्रीडाधिकारी शमीम अहमद, मुशर्रफ़ खान, पवन वर्मा, अनुराग, महिला पॉलिटेक्निक के प्राध्यापक चंद्रकांत शुक्ला, बच्चा लाल वर्मा, एन वाई वी विकास शुक्ला, विवेक मिश्रा, महिमा द्विवेदी,शिवशंकर यादव ,राम
अवतार , अनुराग ,जुनैद ,राकेश आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता नीलम कुमारी की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





