ब्लॉक स्तरीय आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
छतोह,रायबरेली
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय आउट ऑफ स्कूल (विद्यालय से बाहर) बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 09/02/2026 से 11/02/2026 तक ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह में सम्पन्न हुआ।
जिसमें प्रतिभागियों द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज और शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आउट ऑफ स्कूल
प्रशिक्षण के आज अंतिम दिवस पर कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के गणित(जोड़,घटाना,गुणा,भाग ),पर्यावरण (जैविक घटक,
अजैविक घटक,जीव जगत)एवं संस्कृत विषयों के विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दे रहे संदर्भदाताओं द्वारा विधिवत चर्चा की गई तथा उन पर समझ विकसित की गई।
समापन के अवसर पर विजय प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी, ने उपस्थित शिक्षकों को इस प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि इन तीन दिनों में प्राप्त प्रशिक्षण को अक्षरशः लागू करते हुए साथ ही व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को प्रभावीबनाया गया। ‘आउट ऑफ स्कूल’ के तहत नामांकित बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से मुख्यधारा से शत-प्रतिशत जोड़ने का आप सभी को प्रयास करना है। कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में शिवेंद्र श्रीवास्तव , रमेश कुमार शुक्ल, रवि सिंह, शिवकुमार निर्मल, के साथ साथ गिरजेश सिंह,नितिन पांडे,सुनील कुमार निर्मल, निर्मला सिह गुलाम मोहम्मद,नसीम अहमद,रोहित मिश्रा, बलदेव कुमार सहित कुल 86 शिक्षक उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





