Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण फेज 0.5

मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण फेज 0.5


मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण फेज 0.5

मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण फेज 0.5 के तहत आज दिनांक 23.9.2025 को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रोहनिया की छात्रा लवी को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एक दिन का खंड विकास अधिकारी बनाया गया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की छात्रा शीला को खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया बनाया गया । एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी शीला द्वारा अपने हस्ताक्षर से विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के आवेदन को पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया गया । विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में एक-एक छात्रा को एक दिन का अधिकारी बनाया गया जिससे छात्राओं में सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन की भावना जागृत हुई एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी शीला ने कहा कि मैं दुगने उत्साह से परिश्रम व पढ़ाई करुंगी जिससे भविष्य में किसी ऐसे पद पर बैठकर देश व समाज की सेवा कर सकूं, आज के कार्यक्रम से हमें बहुत ही ऊर्जा एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुई ।
खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने 1 दिन के लिए बनी खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी दोनों छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला

🔊 पोस्ट को सुनें नसीराबाद में दबंगों का कहर घर में घुसकर मारपीट, बहन से …

Leave a Reply

Your email address will not be published.