Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनी लोगों की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनी लोगों की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


डीएम-एसपी ने तहसील दिवस में सुनी लोगों की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कुल 54 शिकायतें आयी, 09 का तत्काल निस्तारण

रायबरेली, 02 अगस्त 2025

          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने तहसील सलोन में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं।

          उनके सामने राजस्व विभाग से 31, पुलिस 11, विकास 06, लो0नि0 विभाग 01, नगर पंचायत 02, वन विभाग 02 एवं जल निगम 01 सहित कुल 54 शिकायतें आयीं।जिनमें से 09 शिकारियों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। अवशेष प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिए गए कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इनमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में पूरी तरह सक्रियता बरती जाए और अगर कोई विवादित शिकायत है तो पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम मौके पर भेज कर उस समस्या की जांच कर उसका समाधान कराया जाए।

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

परियोजना छतोह में मुख्यसेविका के सेवानिवृत्त पर समारोह आयोजित

🔊 पोस्ट को सुनें परियोजना छतोह में मुख्यसेविका के सेवानिवृत्त पर समारोह आयोजित नसीराबाद,रायबरेली बाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.