ईओ की तैनाती न होने से कार्य बाधित
नसीराबाद (रायबरेली)
अधिशासी अधिकारी का ट्रांसफर होने से नगर में विकास की रफ्तार रुक गई है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने से सभी परेशान हाल हैं। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं। चेयरमैन मोहम्मद अली का कहना कि अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह का ट्रांसफर हो गया है। ट्रांसफर के बाद से नगर का कामकाज रुक गया है। शासन को पत्र भेज कर शीघ्र ईओ की पोस्टिंग की मांग की गई है।
पवन कुमार मौर्य की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





