पीटीओ रेहाना बानो ने ऊंचाहार रोड सलोन में चलाया चेकिंग अभियान
सलोन रायबरेली:-सलोन कस्बे के ऊंचाहार मार्ग पर स्थित बस स्टैंड पर यात्री कर अधिकारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान बुधवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेहाना बानो द्वारा लगाए गए सघन चेकिंग अभियान से स्थानीय ई रिक्शा चालकों में मचा हड़कंप।
इस दौरान 6 ई रिक्शा सीज किये गए।
तो वही 8 ई रिक्शा का चालान किया गया। वही यात्री का अधिकारी रेहाना बानो ने बताया की यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
आमजन आम जनमानस की समस्याओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। लगातार अभियान चलने से यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से सुधरी रहेगी। जो भी ई रिक्शा चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा उसे पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट