Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / मा0 उद्यान मंत्री ने 106 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

मा0 उद्यान मंत्री ने 106 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र


मा0 उद्यान मंत्री ने 106 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

07 दिव्यांगजनों को वितरित किये गये दिव्यांग उपकरण

स्पांसरशिप योजना के तहत चयनित पात्र 11 लाभार्थियों का मिले प्रमाणपत्र

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन से मातृशक्ति को मिलेगा बढ़ावा: मा0 मंत्री

रायबरेली, 19 मार्च 2025

          जनपद रायबरेली के सामुदायिक भवन रतापुर में वि0ख0 हचन्दपुर की 42, सतावं 10, लालगंज 05, खीरों 15 एवं सरेनी क्षेत्र की 34 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि नियात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह रहे। इस कार्यक्रम में मा0 मंत्री, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा कुल 106 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

          इसके पूर्व प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित स्पांसरशिप योजना के तहत चयनित पात्र 11 लाभार्थियो का प्रमाणपत्र वितरित किये गये।

          इसके पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित उपकरण वितरण कार्यक्रम में 04 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल 01 लाभार्थी को व्हीलचेयर एवं 01 लाभार्थी को स्मार्टकेन वितरित किया गया।

          इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा क केन्द्र व प्रदेश सरकार महिला कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन से मातृशक्ति को बढ़ावा मिलेगा। आज महिलायें हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन भलि भांति कर रही है जिम्मेदारी उसे ही मिलती है। जो उसका भलि भांति निर्वहन करता है। उन्होंने सीाी नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुखद जीवन की कामना करते हुए सरकार व शासन की मंशानुरूप जसेवा करने के लिये सभी को प्रेरित किया।  

          कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डये द्वारा किया गया।

          इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मोहन त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी व मुख्य सेविका उपस्थित रही।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया

🔊 पोस्ट को सुनें डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया रायबरेली आज दिनाँक 10 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.