आँगनबाड़ी पदाधिकारियों ने डीपीओ को सौंपा मांग पत्मस्याओं के समाधान की मांग
रायबरेली:
आँगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बीना सिंह, संरक्षक विक्रम सिंह व कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) विनय कुमार को जनपद स्तरीय समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले में मोबाइल वितरण तो हुआ है, लेकिन उसके संचालन में समस्याएं आ रही हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, मानदेय भुगतान में देरी, प्रोत्साहन राशि न मिलना, जन्म प्रमाण पत्र संबंधी अड़चनें, साइबर अपराधों की रोकथाम, और चावल वितरण प्रक्रिया में सुधार जैसी कई समस्याओं को हल करने की मांग रखी गई।
संघ ने आग्रह किया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाए, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की परेशानियों का स्थायी समाधान हो सके।
इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





