Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / न्यूज़ / अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट


अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

परसदेपुर रायबरेली।

अमेठी सांसद व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पूर्व प्रमुख के यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर सिंह उर्फ मोनू सिंह के आवास पर स्मृति ईरानी ने शिष्टाचार भेंट की। पूर्व प्रमुख व उपस्थित लोगों के स्वागत से वे गदगद थीं।

उनमें इतना उत्साह दिखा कि वे कुर्सी पर चढ़ कर उमड़े जनसमूह को संबोधित किया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी वायनाड में आतंकवादी संगठन का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।

यहां से उनकी लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैने लोगों को रंग बदलते देखा है परिवार बदलते नहीं देखा है।

15साल आपने निकम्मे सांसद को झेला है,अब वह भाग गया है। मैं हारने के बाद भी यहां आप लोगों के सुख-दुख में आती रही।

कांग्रेस पार्टी भाई भाई से लड़ाती है और परिवार में दरार पैदा करती है। कामदार सांसद व नाकाम सांसद में यही फर्क है।

इस अवसर पर भाजपा विधायक अशोक कुमार,भगवत प्रताप सिंह,राजा राकेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीता वर्मा पासी,बी डी सी मनोज यादव, राजा राम यादव प्रधान,हिमांशु अग्रहरी,प्रदीप,प्रिंश,चैतन्य सिंह भदौरिया, सुनील सिंह,चंदन सिंह, गिरजा शंकर, चंचल सिंह, उमेश प्रताप सिंह, महेश विश्वकर्मा, मुस्तफा , मुमताज,सुधीर सिंह,हकीम बी डी सी,बेवल प्रधान सन्दीप सिंह, गुड्डू सिंह, संजय सिंह, बब्बन, सज्जन, हरिओम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया

🔊 पोस्ट को सुनें डा हनीमैने का जन्मदिन मनाया गया रायबरेली आज दिनाँक 10 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.