अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया
रायबरेली
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन तहसील-सदर अन्तर्गत राही ब्लाक सभागार रायबरेली में किया गया।
राही ब्लाक सभागार में महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार के द्वारा बताया गया कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं का महत्त्व और अधिकार के बारे में समाज में जागरुकता लाने के लिये मातृ दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आदि जैसे कई सारे कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं।
अपने देश में उच्च स्तर की लैंगिक असमानता है।
जहाँ महिलाएँ अपने परिवार के साथ ही बाहरी समाज के भी बुरे बर्ताव से पीड़ित है।
भारत में अनपढ़ो की संख्या में महिलाएँ सबसे अव्वल है।
नारी सशक्तिकरण का असली अर्थ तब समझ में आयेगा जब भारत में उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाएगी और उन्हें इस काबिल बनाया जाएगा कि वो हर क्षेत्र में स्वतंत्र होकर फैसले कर सकें।
इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह-समझौता से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गयी।
चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के द्वारा महिलाओं को POSH ACT के विषय में विस्तार से कानूनी जानकारी तथा सरकार की विभिन्न लोककल्याणकारी निःशुल्क योजानाओं व महिलाओं को निःशुल्क महिला हेल्प लाइन 181 व 1076 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
उक्त जागरुकता शिविर में सुरेन्द्र, सी0डी0पी0ओ0 राही सुरेंद्र कुमार यादव, संध्या श्रीवास्तव मुख्य सेविका, पुष्पा सिंह प्रभारी महिला थाना, पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, खुशबू भारती, अमिता गुप्ता व महिला आरक्षी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री क्रमशः ममता यादव,शोभा देवी,रेनू, सुधा,अखिलेश कुमारी,मुख्य सेविका किरण चौधरी,रमा कांति,शिवा आदि उपस्थित रही।
दिलीप यादव संवाददाता तहसील सदर की रिपोर्ट