प्राथमिक विद्यालय सरायं में शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह का किया भव्य स्वागत
नसीराबाद,रायबरेली
नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश का प्राथमिक विद्यालय सरायं विकास खण्ड छतोह में माल्यार्पण, अंगवस्त्र व मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा छतोह के पदाधिकारियों में संरक्षक सैयद नफीस हुसैन, महेन्द्र कुमार मिश्र अध्यक्ष, बलराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम नगीना गोड़ संयुक्त मंत्री, शिवकुमार सिंह मंत्री,सुनील कुमार संगठन मंत्री, महिला उपाध्यक्ष नसीमुन बेगम,गुलाम मोहम्मद कोषाध्यक्ष,वरिष्ठ ARP धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, श्यामलाल इंचार्ज प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय कुढ़ा, देवेंद्र कुमार इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सरायं,शक्ति दत्त शुक्ला, ग्राम प्रधान सरायं,सुनीता सिंह, पिंकी गुप्ता,रसोइयां सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।
खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह ने निपुण लक्ष्य व शैक्षिक गुणवत्ता में कैसे सुधार हो, इसके बारे में शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। तथा सभी शिक्षकों को मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट