प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा छतोह की बैठक सम्पन्न हुई
छतोह,रायबरेली
आज दिनाँक27/07/2023 को प्रान्तीय नेतृत्व उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी दिनों में होने वाले आंदोलन को लेकर ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ रणनीति पर बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय छतोह में की जिसमें सभी साथियों ने माँगो का समर्थन किया एवं पूर्ण सहयोग करने हेतु ब्लॉक संघठन को आश्वस्त किया ब्लाक मंत्री अरविंद मिश्रा ने 18 सूत्रीय मांगपत्र सभी के समक्ष प्रस्तुत किया मोती लाल ने कहा कि सभी माँगे उचित है शासन को संज्ञान लेना चाहिए राज कपूर ने कहा कि जो संगठन का निर्णय होता हैं ।
हम सभी पूर्णतः साथ हैं राकेश जायसी ने कहा कि बिना संघर्ष के कुछ भी मिलने वाला नहीं है ।

लवलेश सोनकर श्री आलोक मौर्य श्री अनवर अली श्री बृजेश सिंहश्री संदीप शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए समापन उद्बोधन में ब्लाक अध्यक्ष श्री आदित्य पाण्डेय ने कहा कि साथियों संघठन आपके सहयोग से हैं हम सभी पूरी ताकत से माँगो को लेकर संघर्ष करना होगा एवं आगामी होने वाले आंदोलन हेतु सहयोग मांगा जिस पर सभी साथियों ने हाथ उठाकर अपना सहयोग देने हेतु सहमति जताई इस अवसर पर श्री गिरजेश सिंह अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ श्री अनिल कुमार शुक्ला संरक्षक,कृष्ण कुमार, किशोरी लाल कोषाध्यक्ष गीता विश्वकर्मा महिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, हरिकेश मौर्य रामसुमेर दिनेश पाण्डेय अनन्तराम रवि सिंह रत्नेश कुमार शिव कुमार निर्मल राजन सिंह इन्द्र कुमार सहित समस्त बी आर सी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





