गूगल मीट द्वारा समीक्षा मीटिंग आयोजित
रोहनियां,रायबरेली
निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विकास क्षेत्र रोहनिया में सत्य प्रकाश यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गयी। बैठक में अनुराग श्रीवास्तव एआरपी ने निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आधार शिला क्रियान्वयन संदर्शिका का प्रयोग, प्रिंट रिच सामग्री और आईसीटी का प्रयोग करने का आवाहन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निपुण विद्यालय बनाने में आवश्यक टूल किट के प्रयोग करने पर जोर दिया। बैठक में विकास शुक्ल, दीपक कुमार, रूपेश शुक्ल, अजय कुमार यादव और यतिराज सिंह ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक में 56 प्रधानाध्यापकों ने सहभागिता करते हुए निपुण विद्यालय बनाने का आश्वासन दिया। विनोद कुमार तिवारी एआरपी ने अभिभावक सम्पर्क और सहभागिता पर चर्चा की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने माह जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण कैलेण्डर की जानकारी साझा करते हुए विद्यालय में निर्धारित समय पर पूर्ण करने का आवाहन किया।
ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





