भाषा एवम गडित बुनियादी दक्षता प्रशिक्षण आयोजित
रोहनियां रायबरेली
प्रथम संस्था एवं बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से एफ एल एन के अन्तर्गत कक्षा 4 व 5 में बच्चों की भाषा एवं गणित विषय में बुनियादी दक्षता में वृद्धि हेतु शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ विकास क्षेत्र रोहनिया में दिनांक 19/10/2022 को खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया सत्य प्रकाश यादव के निर्देशन में प्रथम संस्था के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह, सन्दर्भदाता अनूप सिंह, संजीव कुमार, रामदास एवं अरविंद यादव की उपस्थिति में किया गया।

प्रशिक्षण में एस आर जी श्री शैलेन्द्र सिंह ने एफ एल एन पर समझ स्पष्ट किया। प्रशिक्षण के प्रथम फेरा में 49 विद्यालयों के कक्षा 4 को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
बयूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





