नगर पालिका परिषद रायबरेली
नगर पालिका परिषद रायबरेली के सौजन्य से आज नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज रायबरेली व बस स्टैंड रायबरेली में जादूगर अजय एण्ड पार्टी के जादूगर अजय पाल व साथी कलाकारों ने जादू दिखा कर लोगों को व स्कूल की छात्राओं को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले रोगो की जानकारी दी गई जादूगर अजय पाल ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण हमारे लिए अभिशाप है सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारे शरीर में शीशा, पारा एवं कैडमियम जैसे विशाक्त पदार्थों के पहुंचने से कैंसर थायराइड एवं गुर्दे आदि की बीमारियों के होने का जोखिम बढ़ता जा रहा है इसलिए जादूगर द्वारा सभी को यह शपथ दिलाई गई कि आज से सभी लोग कपड़े एवं जूट बैग का प्रयोग ही करेंगे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे कार्यक्रम में अध्यक्षा नगर पालिका परिषद श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव महोदया अधिशासी अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह डीपीएम आरिफ जी डीसी सौरभ जी आदि के साथ सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं छात्राओं ने कार्यक्रम को देखा
विकास श्रीवास्तव
संवाददाता नगर रायबरेली
My Power News Online News Portal





