डीएम की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
रायबरेली:-22 अप्रैल 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, वरासत, दाखिल-खारिज, भू-अभिलेखों के अद्यतन, एवं राजस्व वसूली की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में जिलाधिकारी ने लम्बित राजस्व वादों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए, इसके अतिरिक्त, अवैध कब्जों की रोकथाम एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव सहित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





