खण्ड शिक्षा अधिकारी ,हेडमास्टर मीटिंग का आयोजन
रायबरेली
विकास क्षेत्र सलोन के परिषदीय विद्यालयों की माह अप्रैल2026 की बीईओ हेडमास्टर मीटिंग का आयोजन सर्वोदय विद्यापीठ पी जी कॉलेज सलोन में किया गया।

जिसमें 120 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में वर्तमान सत्र में अधिकतम नामांकन हेतु सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। ए आर पी गौरव शर्मा,अनुज प्रताप सिंह,कृष्ण कुमार वैश्य,विवेक सिंह द्वारा निपुण भारत,विद्या प्रवेश,अभिभावक संपर्क,शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग,कार्यपुस्तिका के पत्रकों का दिवसवार अभ्यास,उपचारात्मक शिक्षण,मीना मंच,स्मार्ट क्लास और आई सी टी लैब का प्रयोग, इको क्लब गतिविधियों के क्रियान्वयन आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव ने विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षण तथा प्रिंट समृद्ध वातावरण के लिए कंपोजिट विद्यालय बराडीह की शिक्षिका रूपा,प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर के शिक्षक रामअवध यादव,स्मार्ट क्लास शिक्षण हेतु कंपोजिट विद्यालय पीरानगर के अभिषेक तिवारी तथा हरित विद्यालय संवृद्धिकरण हेतु प्राथमिक विद्यालय हरपुरहल्ला के प्रधानाध्यापक शीतला प्रसाद पटवा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समयबद्धता से किताब वितरण करने हेतु पुस्तक वितरण प्रभारी कदीर अहमद सहित उनकी टीम का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।मार्च और अप्रैल माह में अधिकतम उपस्थिति के लिए कंपोजिट विद्यालय अतरथरिया के प्रधानाध्यापक राजकुमार सरोज को सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा विद्यालयों में “कौन बनेगा टेबल चैंपियन” कैंपेन को शुरू करने के लिए कहा।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक विनोद द्विवेदी,तलत एजाज़, अमिताभ त्रिपाठी,सतनाम सिंह,श्रवण कुमार,नरेंद्र कुमार सिंह,अखिलेश सिंह,रमेश सिंह,शाश्वत बाजपेई, संजीव सिंह,रवि पांडेय,पंकज कुमार,गयामणि पाल,लालता प्रसाद,अरुण कुमार , सिद्दीक ,गिरिजेश चंद्र,मो कासिम,देवेंद्र वैश्य आदि उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





