Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने विकास भवन के नवीनीकृत महात्मा गांधी सभागार का लोकार्पण किया

डीएम ने विकास भवन के नवीनीकृत महात्मा गांधी सभागार का लोकार्पण किया


डीएम ने विकास भवन के नवीनीकृत महात्मा गांधी सभागार का लोकार्पण किया

रायबरेली:- 10 अप्रैल 2026,

           जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज विकास भवन स्थित उच्चीकृत महात्मा गांधी सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभागार के आधुनिकीकरण एवं उच्चीकरण हेतु कराए गए कार्यों का अवलोकन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सुसज्जित एवं आधुनिक सभागार प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

          लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी महोदया ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा जनसुनवाई से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

            मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि कर्मचारियों को कार्य करने के लिए अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाए तथा एक बेहतर कार्य संस्कृति का विकास किया जाए जिसके लिए समेकित प्रयास किया और सभी अधिकारियों का आपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ ।

सभी ने रुचि लेकर अपने कार्यालय को साफ सुथरा व बेहतर बनाने का प्रयास किया और बेहतर बनाया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।

         इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published.