राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में एस.पी. सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया
नसीराबाद रायबरेली जनपद के सलोन विधानसभा क्षेत्र के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है,जब क्षेत्र के लोकप्रिय,सरल स्वभाव और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता एस पी सिंह और मोबिन चंदन को जिला उपाध्यक्ष एवं शोभनाथ कोरी को जिला महासचिव व गुफरान और गुलाम वारिस व मो.आबिद को कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज्य संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्त किया गया है। इस खबर के सामने आते ही सलोन विधानसभा के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही शाम के समय यह सूचना कस्बे में पहुंची,वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं,समर्थकों और व्यक्तिगत मित्रों द्वारा बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। बचपन से ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया और अपने जीवन को समाज सेवा तथा संगठन के लिए समर्पित कर दिया। यही कारण है कि आज उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझा गया बचपन से ही जुड़ाव रहा कांग्रेस से एसपी सिंह का राजनीतिक जीवन किसी एक दिन में शुरू नहीं हुआ,बल्कि यह एक लंबी यात्रा का परिणाम है। बचपन से ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आत्मसात किया। जब उनके समकालीन लोग अपने व्यक्तिगत जीवन को संवारने में लगे थे,तब एस पी सिंह समाज और पार्टी के लिए कार्य करने में जुटे रहे। उनका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।वे अनुसूचित समाज के लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।उनकी मेहनत,लगन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और लोगों को उम्मीद है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। इस मौके पर किरन देवी,राजीव द्विवेदी,टी.एन.त्रिपाठी,अर्जुन पासी,अनुराग सिंह,राकेश तिवारी,मोहित मिश्रा,शिवदर्शन पासी,धर्मेंद्र सिंह,अनुराग द्विवेदी,राजीव त्रिपाठी,संजय सोनी इस खुशी में शामिल रहे।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





