इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
रायबरेली
चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रायबरेली और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रायबरेली डॉ सुमेधा रस्तोगी , अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली डॉ संजीव जायसवाल, डॉ आशा शंकर वर्मा, डॉ संजय रस्तोगी , डॉ विकास द्विवेदी , डॉ अतुल अग्रवाल , डॉ सी बी सिंह , डॉ आशीष श्रीवास्तव एवं डॉ राशी उपस्थित थे । जिसमें सभी चिकित्सकों ने डॉक्टरों के क्लीनिक व अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष तक किए जाने पर मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुलाकात के बाद अध्यक्ष ने बताया कि मुलाकात सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिले की ज्वलंत समस्या से भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





