मालीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
लखनऊ
वाराणसी-लखनऊ चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव मालीपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का स्थाई नंबर एलाट कर मालीपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने का पत्र जारी किया है।
कोरोना काल में बालामऊ से वाराणसी और अयोध्या कैंट से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे आवागमन करने वाले दैनिक समेत सामान्य यात्रियों को ‘लखनऊ, वाराणसी तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गत वर्ष वाराणसी से चारबाग लखनऊ तक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया, लेकिन इसका ठहराव मालीपुर नहीं किया गया। मालीपुर के तेल्सन आर मंडेला स्मृति सोसायटी के
अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बंद पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के साथ ही वाराणसी-लखनऊ चलने वाली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग रेल राज्यमंत्री और डिविजनल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर की थी।
अब रेलवे ने उक्त ट्रेन को स्थाई नंबर आवंटित कर मालीपुर में ठहराव से संबंधित पत्र जारी किया है। राजेश गुप्त, अखिलेश पांडेय, सागर मिश्र, प्रहलाद गुप्त, निर्मल सोनी, रमेश मिश्र, अरविंद शर्मा और पवन मोदनवाल ने कहाकि ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
स्टेशन अधीक्षक सुभाष चौहान ने बताया कि स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के ठहराव का पत्र मिला है। यह ट्रेत मालीपुर स्टेशन पर कब से रुकेगी, इससे संबंधित कोई पत्र नहीं. मिला है।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





