डीएम ने नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया
रायबरेली:- 11 फरवरी 2026,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सलोन में नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण/ उदघाटन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सलोन का दिनांक 03 अगस्त 2024 को निरीक्षण किया गया था, जिसमें कक्षा-06 से कक्षा-08 की संचालित कक्षाओं के भवन का निरीक्षण किया गया था, जो अत्यन्त जर्जर अवस्था में पाया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को कॉरपोरेट सोशल रेस्पान्सिबिलिटी (सी०एस०आर०) के अन्तर्गत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि० के सहयोग से आवासीय विद्यालय में छात्रों के लिए नवीन 03 कमरों एवं शौचालयो के निर्माण हेतु धनराशि रू0 49.74 लाख के प्रोजेक्ट को स्वीकृत कराकर निर्माण हेतु दिनाँक 11 फरवरी 2025 को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया था, जिसका आज लोकार्पण/उदघाटन किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रृष्टि अवस्थी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि बीएल पाल, संजीव राय सहित विद्यालय के कार्मिक व विद्यार्थी उपस्थित रहें।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





