माघ मेला प्रयागराज संगम में गूंजा हर हर महादेव :
प्रयागराज/रायबरेली
माघ मेला प्रयागराज संगम में स्वर साहित्यिक संस्थान द्वारा आयोजित शिव महिमा काव्योत्सव में गूंजा हर हर महादेव का नारा,
प्रयागराज संगम में काशी विश्वनाथ शिविर में कवियों द्वारा कविताओं के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की गई इस कार्यक्रम में देश के तमाम नामचीन कवि एवं कवित्रियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की कवियों में रायबरेली नसीराबाद से भारत मौर्य उपस्थित रहे और उन्होंने अपने एक छंद से भगवान शिव, प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्णा और अयोध्या की महिमा का गुणगान किया, अन्य कवियों एवं कवित्रियों में आकांक्षा शर्मा, चंद्र मल्लिका हर्ष, सुधांशु शुक्ला, आदर्श पांडेय ‘हर्ष’, डा. अनुराग पांडे, अमित शर्मा ‘गुमनाम’, विनय साहू’ निश्छल’, प्रदीप बहराइची, डा. नीरज प्रजापति, डा. अजय कुमार वर्मा, प्रियंका अग्निहोत्री ‘गीत’ और दीन दयाल सोनी ‘स्वर्ण’ ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। अशोक बेशरम, आकांक्षा पाल, अमित जौनपुरी, योगेश झमाझम, समीर तिवारी, तेज प्रकाश शुक्ला और डा. पारस वैद्य की कविताएं सुन उपस्थित लोग साथ-साथ गुनगुना उठे। मुख्य अतिथि डीसीपी (नगर) अमितं कुमार शांडिल्य रहे। अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के संजीव कुमार उपाध्याय, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन पाठक, माघ मेला ऋषि राज विशिष्ट अतिथि रहे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास शिविर के प्रबंधक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वर टीम से संस्थापक प्रीति एच. प्रसाद, सह संस्थापक साक्षी सिंह, आकाश राघव, सनी सिंह, प्रमोद प्रजापति और कवि डा. अजय ‘साथी’ शामिल रहे।
भारत मौर्य की विशेष रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





