स्वच्छता की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बना प्राथमिक विद्यालय दौतरा,जनपद रायबरेली
जनपदीय एसएचवीआर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के बाद, अब प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि
स्वच्छता के मामले में बेहतर काम करने पर प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने पाया मुकाम
रायबरेली
साफ-सफाई से लेकर अपने आवरण के मामले में प्राइवेट विद्यालयों को पीछे छोड़ने वाले महराजगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दौतरा को बड़ी उपलब्धि मिली है। अब प्राथमिक विद्यालय दौतरा ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एचएचवीआर) 2025-26 में प्रदेश स्तर पर विजेता बना है। पूर्व में यह विद्यालय जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। अब प्रदेश स्तर पर विजेता बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला प्राथमिक विद्यालय दौतरा इस उपलब्धि के साथ विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पात्र हो चुका है।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव क़ी रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





