कांग्रेस कमेटी से लगातार तीसरी बार नसीराबाद से नगराध्यक्ष बने सभासद अरविन्द मौर्या
नसीराबाद रायबरेली:-अमेठी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 181 सुरक्षित विधानसभा नसीराबाद के नगर अध्यक्ष पद पर नगर के तेज तर्रार सभासद अरविन्द मौर्या की ताजा पोसी लगातार तीसरी बार की गई। लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी सूची में नसीराबाद नगर पंचायत से नगर अध्यक्ष हेतु अरविन्द मौर्या नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। सूची आते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, समर्थकों ने घर जाकर के बधाइयां देने का सिलसिला जारी रखा। बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही सांसद के एल शर्मा संगठन पर विशेष नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में मजबूत व जिम्मेदार लोगों पर ही भरोसा कर उनका चयन किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष पद के लिए लगभग आधा दर्जन लोगों ने दावेदारी की थे जिसमें सूची आने पर अरविन्द मौर्या ने इस पद पर अपना स्थान बना लिया। अरविन्द मौर्या के नगर अध्यक्ष बन जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएन त्रिपाठी,कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी,रजवाड़ी प्रसाद पासी,जिला उपाध्यक्ष किरन देवी,डॉ कामतानाथ सिंह,राजीव द्विवेदी,विष्नुकांत मिश्र,अनुराग सिंह,तुलसीराम पासी,ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,मोहित मिश्र,डॉ श्याम सुंदर तिवारी,नबी बक्स,मो.शरीफ,राकेश तिवारी,महंत प्रसाद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।नगर अध्यक्ष अरविन्द मौर्या ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उनकी कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा व नगर में संगठन को पूरे बल के साथ मजबूती प्रदान करूंगा।
आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट