अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह का स्थानांतरण जनपद कुशी नगर हुआ।
नसीराबाद,रायबरेली
उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा दिनेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत नसीराबाद, जनपद रायबरेली को तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए नगर पंचायत रामकोला, जनपद कुशीनगर में अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर एतद्वारा तैनात किया गया है।

अधिशासी अधिकारी को अपनी नवीन तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु स्वतः कार्यमुक्त किया जाता है। संबंधित अधिशासी अधिकारी अपनी नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन/निदेशक, नगर निकाय निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ को अविलम्ब उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेगें। कार्यभार ग्रहण नही किया जाना अनुशासनहीनता मानी जायेगी, जिसके लिए संबंधित अधिशासी अधिकारी के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के संगत प्राविधानों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





