राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
रायबरेली, 25 अप्रैल 2025
मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में 10 मई 2025 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु बैक ऑफ बड़ौदा, रायबरेली के सहयोग से उपलब्ध प्रचार वाहन को अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, क्षेत्रीय प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा शैलेन्द्र सिंह व अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा रुपेश दुबे के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जो कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जनमानस के मध्य लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबन्धक क्षेत्रीय कार्यालय नवीन कुमार उपाध्याय, नरेन्द्र झागिड़, राजीव रंजन श्रीवास्तव वसूली अधिकारी, शाखा प्रबन्धक धीरज कश्यप व वसूली अधिकारी आदर्श बाजपेयी, पराविधिक स्वयं सेवक दुशेन्द्र कुमार, नारेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजकमल, अजीत कुमार व नागेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। प्रचार-प्रसार वाहन के साथ के द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर पैम्फलेट वितरण कर आमजनमानस के मध्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार किया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





