रायबरेली ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया
आज दिनांक 03 जुलाई 2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया । इसी क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली व पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों तथा रिक्रूट आरक्षियों द्वारा परिसर कार्यालय परिसर में लगभग 500 छायादार/फलदार पौधे रोपित किये गये ।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त सर्किल/थानों पर अधिक से अधिक छायादार/फलदार पौधे रोपित किये जा रहे है ।
विकास श्रीवास्तव
संवाददाता सदर
My Power News Online News Portal





