Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / एम्स रायबरेली में चल रहे समर कैंप का समापन 

एम्स रायबरेली में चल रहे समर कैंप का समापन 


एम्स रायबरेली में चल रहे समर कैंप का समापन 

रायबरेली

एम्स रायबरेली में 18 मई से 27 मई तक चल रहा समर कैंप सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है। डॉ सुनीता सिंह की अध्यक्षता में क्रेच समिति द्वारा आयोजित समर कैंप समापन समारोह में छोटे बच्चों हेतु एक रंगारंग एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन, उप निदेशक प्रशासन कर्नल अखिलेश सिंह एवं वित्तीय सलाहकार कर्नल यू एन राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा साइंस एग्जीबिशन प्रस्तुत की गई, जिसमें जल घनत्व, हल्दी एवं डिटर्जेंट मिलाने पर रंग परिवर्तन जैसे रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने इन प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कैप्टन अमेरिका, काशी बाई, माता सीता आदि विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। कुछ बच्चों ने वॉइस मिमिक्री प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अभिभावकों द्वारा खूब सराहा गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समर कैंप के इस आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

नवीन आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाए स्वीकार : डीएम

🔊 पोस्ट को सुनें नवीन आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाए स्वीकार : डीएम  रायबरेली:- …

Leave a Reply

Your email address will not be published.