जल जीवन मिशन गोदाम लूट का 24 घंटे में खुलासा, 7 गिरफ्तार
–——————- रायबरेली।
थाना डीह क्षेत्र में जल जीवन मिशन के गोदाम से पीतल की टोंटियां लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घटना 5 मई की रात करीब 3 बजे की है, जब बदमाशों ने अमन ढाबा के पास स्थित गोदाम में घुसकर चौकीदारों से मारपीट कर पीतल की टोंटियां लूट ली थीं। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। 6 मई को डीह-नसीराबाद रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अक्षत मिश्रा, मोहित आर्या और प्रयागराज साहू घायल हो गए, जबकि कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1875 पीतल की टोंटियां, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, एक फोर्ड फिगो कार और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





