Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास मुकेशानंद जी महाराज की होगी श्रीमद्भागवत कथा

अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास मुकेशानंद जी महाराज की होगी श्रीमद्भागवत कथा


अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास मुकेशानंद जी महाराज की होगी श्रीमद्भागवत कथा

 

7 मई से होगी श्रीमद्भागवत कथा 14मई को होगा विशाल भंडारा*

नसीराबाद,रायबरेली। नसीराबाद क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है और विभिन्न स्थानों पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन से भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में छतोह ब्लॉक मुख्यालय के पास पूरे भोला पांडेय में 7 मई गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जगदेव पांडेय व श्रीमती सुमन पांडेय ने बताया कि कथा का शुभारंभ 7 मई को प्रातः 7 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विभिन्न देवी-देवताओं के स्थलों पर पूजा-अर्चना करेगी और लोगों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित करेगी। कथा के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास मुकेशानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

कथा 7 मई से 13 मई बुधवार तक प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कथा के संयोजक एवं यजमान आशुतोष पांडेय ‘अंकित’ ने बताया कि इस पावन आयोजन का समापन 14 मई गुरुवार को होगा। समापन अवसर पर अपराह्न 4 बजे से महाप्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र सहित दूर-दराज के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

आनंद मोहित मिश्रा की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

युवा मनों पर बढ़ता दबाव: भारत का मौन मानसिक स्वास्थ्य संकट_ अभय प्रताप सिंह संस्थापक लेखनशाला

🔊 पोस्ट को सुनें युवा मनों पर बढ़ता दबाव: भारत का मौन मानसिक स्वास्थ्य संकट_ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.