जेष्ठमाह के चर्तुथ मंगलवार को श्री राम लीला मैदान मेंभण्डारे का आयोजन
नसीराबाद
जेष्ठ माह के चर्तुथ मंगलवार को श्री राम लीला मैदान में श्रीरामलीला कमेटी के सहयोगी पप्पू मौर्य निवासी लाला की बाजार व उनकी धर्मपत्नी के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

सर्व प्रथम बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजना अवस्थी ने दीप जला कर माल्यापर्ण कर आरती वन्दन किया उनके साथ प्रधान सहायक स्वामीनाथ, मुख्य सेविका क्रमशः नम्रता गुप्ता, अंशु साहु, फूलमती एवम बन्दना मौजूद रही तत्पश्चात पप्पू मौर्य सपत्नी पूजा अर्चना की गयी। भण्डारा वितरण सी डी पी ओ,मुख्य सेविकाओं तथा पप्पू मौर्य से पत्नी के द्वारा प्रारम्भ किया गया जो अनवरत जारी रहा। भंडारे में अंश श्रीवास्तव,वैष्णवी, नीलम, अशोक कुमार, सत्यम मौर्य, सोनूमौर्य, पप्पू मौर्य की नानी,पवन मौर्य, जैकी पासवान आदि उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





