जनपद में शिक्षा मित्रों को बढे हुए मानदेय का डमी चेक देकर किया गया सम्मानित
_शिक्षा मित्र केवल शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माणकर्ता होते हैं – उद्यान मंत्री
शिक्षामित्रों ने अपने समर्पण, मेहनत और सेवा भाव से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण दिया योगदान – अदिति सिंह
शिक्षा मित्र समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे – अशोक कुमार
_*रायबरेलीः- 05 मई 2026*
प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन गोरखपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इसी क्रम में जनपद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गोपाल सरस्वती इण्टर कॉलेज में किया गया, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, विधायक सदर अदिति सिंह, विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा , जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के 16 शिक्षा मित्रों को बढ़े हुए मानदेय का डमी चेक वितरित किया गया, इसके साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड के 02 एवं नगरीय क्षेत्र कुल 39 शिक्षामित्रों को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानदेय वृद्धि से जनपद के 2093 शिक्षामित्र लाभान्वित हुए।
इससे पूर्व कम्पोजिट विद्यालय रोझयां भीखमशाह, प्राथमिक विद्यालय डिडौली एवं कस्तुरबा विद्यालय सूची द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कक्षा पांच की बालिका आवंतिका द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, उपजिलाधिकारी सचिन यादव, राजेश श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव,खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश सहित सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मित्र उपस्थित रहें।
दिलीप कुमार यादव की विशेष रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





