Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन  

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन  


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन  

एम्स,रायबरेली

                               एम्स रायबरेली में दिनांक 4 मई से 10 मई 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपातकालीन तैयारी बढ़ाने तथा जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष का केंद्रीय विषय पर आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत संस्थान में निर्धारित गतिविधियों के शेड्यूल के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें तकनीकी वेबिनार, अग्नि सुरक्षा ऑडिट, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, मॉक ड्रिल एवं निरीक्षण शामिल हैं।

इसी क्रम में दिनांक 04 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे अग्नि सुरक्षा शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें: डीन (अकादमिक) – डॉ. नीरज कुमारी, डीन (रिसर्च) – डॉ. अर्चना वर्मा, डीन (परीक्षा) – डॉ. प्रगति गर्ग, एएमएस – डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार – यू. एन. राय, उप निदेशक (प्रशासन) – अखिलेश सिंह, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

संस्थान प्रशासन द्वारा बताया गया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित तकनीकी विषयों पर वेबिनार, अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों का आंतरिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट, मॉक ड्रिल तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव  की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की कार्य परामर्शदात्री

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक हुयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.