स्कूल चलो अभियान बाइक रैली एवं निपुण सम्मान समारोह का आयोजन l
रायबरेली
रोहनिया विकास खण्ड में परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु स्कूल चलो अभियान एवं शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निपुण सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया l मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में निपुण अध्यापकों के साथ स्कूल चलो अभियान जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाईक रैली निकाली गई । रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र रोहनिया से उसरैना चौराहा, हनुमानगंज, उमरन चौराहा, होते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचा।के जी बी रोहनिया एवं यू पी एस उमरन के बच्चों द्वारा अभियान का स्वागत किया गया।स्कूल चलो अभियान जागरूकता अभियान में बैनर में लिखा “हम भी स्कूल जाएंगे पापा का मान बढ़ाएंगे”अनपढ़ होना अभिशाप अब नहीं रहेंगे अंगूठा छाप। “अब न करो यह अज्ञानता की भूल हर बच्चे को भेजो स्कूल “जैसा स्लोगन के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करते हुए अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधा को देखते हुए अधिक से अधिक नामांकन करवाएं ।

जागरूकता अभियान में विजय सिंह, भूपेंद गुप्ता, उमेश,शिवनाथ, ज्ञान बहादुर सिंह, हंसराज, अखिलेश तिवारी, अजय कुमार मिश्र,सुमन वर्मा ,मृदुला शुक्ला सहित अध्यापक मौजूद रहे ।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





