Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक भव्य सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक भव्य सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन


मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक भव्य सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रायबरेली:- 05 अप्रैल 2026

   मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार की उपस्थिति में फिरोज गांधी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक एक सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना रहा।

          कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से सम्बंधित नाटक, समूह गान, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके माध्यम से महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहल, त्वरित पुलिस सहायता, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112. साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

          कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति शासन प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं प्रशासनिक टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

आज दिनांक 02.4.2026 को मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय अभियान के अंतर्गत ग्राम ते मजरे नसीराबाद थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली में जाकर महिलाओं बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया गया विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 ,1090, 1076 ,1098 ,1930, 102, 101, 181, 108 आदि नंबरों की जानकारी दी गई

🔊 पोस्ट को सुनें आज दिनांक 02.4.2026 को मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published.