स्कूल चलो अभियान एवम् नवीन प्रवेश
उत्सव का आयोजन
नसीराबाद. रायबरेली
आज दिनाँक 02-04-2026 को शासन द्वारा जारी आदेश एवम् खण्ड शिक्षा अधिकारी विजयप्रकाश के निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय हरीरामपुर विकास खंड छतोह में सुनील कुमार निर्मल प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान एवम् नवीन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा आये हुए अभिभावकों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा विवरण प्रस्तुत किया एवं कक्षा 4,3,2,1 के उत्तीर्ण बच्चों को अंकपत्र अभिभावको द्वारा वितरित कराया गया कार्यक्रम में गंगाराम, शिवकेश प्रजापति, भारतलाल, शिवम,विक्रम, रेखा, नीता, पूनम, सूमाता, साक्षी जायसवाल,अंशिका आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिवकुमार त्रिपाठी, रसोइया फूलकली, गंगादेवी, मिथलेशकुमार आंगन बाड़ी कार्यकत्री साबिती देवी उपस्थित रहीं।
मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





