Breaking News
IMG_20220713_105726
IMG_20220713_110408
IMG_20220713_110226
IMG_20220713_124754
20220824_233757
IMG_20220916_085719
previous arrow
next arrow
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

रायबरेलीः- 11 मई 2026

          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के मुंशीगंज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

          जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं तीमारदारों से संवाद किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

        इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एम्स डॉ० नीरज श्रीवास्तव सहित चिकित्सकगण एवं अस्पताल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

About Lucky Srivastava

Lucky Srivastava

Check Also

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सी एम ओ से की अवैध मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी की जांच की मांग रायबरेली।

🔊 पोस्ट को सुनें नगर पंचायत अध्यक्ष ने सी एम ओ से की अवैध मेडिकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.