नगर पंचायत नसीराबाद में सफाई के नाम पर खोले गए नाले दे रहे गंभीर बीमारियों को दावत
नसीराबाद
नगर पंचायत नसीराबाद में लगभग 20 दिन पहले वार्ड नंबर 2 एवं वार्ड नंबर 14 में नालों की सफाई का हवाला देकर नालों के ढक्कन को खोल दिया गया था हालांकि नालों की सफाई भी हुई, परंतु 20 दिन बीत जाने की बात भी नाले को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया,
इस भीषण गर्मी में नाले का ढक्कन खुला होना और ढक्कन खुले होने की वजह से मच्छरों की पैदावार ज्यादा होना और भीषण दुर्गंध किसी गंभीर बीमारी को आमंत्रित कर रही है,
सोचने की बात यह है कि नाले की सफाई हुए लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक नालों के ढक्कन क्यों नहीं बंद किए गए, सफाई विभाग के अधिकारियों को
को किसी गंभीर बीमारी के आने का इंतजार है या फिर किसी बच्चे या बुजुर्ग के नाले में गिर जाने का इंतजार है
हाल ही में वार्ड नंबर 2 में स्थित डेला माता मंदिर के पास नाले में एक कुत्ता गिरा और डूब कर मर गया !
तो क्या अब नगर पंचायत नसीराबाद के सफाई विभाग को किसी इंसान के गिरकर मर जाने का इंतजार है या फिर किसी गंभीर बीमारी के आने का इंतजार है !
इस भीषण गर्मी में सफाई को लेकर के इस तरह की अनदेखी और लापरवाही नगर पंचायत नसीराबाद के सफाई अधिकारियों पर सवाल खड़े करती है!
भारत मौर्य की विशेष रिपोर्ट
My Power News Online News Portal





